बांका, अगस्त 17 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को साहित्य परिषद खेसर के तत्वावधान में बालिका उच्च विद्यालय खेसर परिसर में भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य सम्मेलन बांका के जिलाध्यक्ष डॉ. अचल भारती ने की, जबकि मंच संचालन परिषद के संयोजक रामजी चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि व्यंग्यकार एवं समालोचक शंकर दास थे। यह भी पढ़ें- Banka News: जिलेभर में सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहणकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुंदरम कंप्यूटर सेंटर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। गोष्ठी की शुरुआत डॉ. अचल भारती के काव्य पाठ एवं सरयुग पंडित 'सौम्...