स्वतंत्रता दिवस पर लाभार्थियों को बांटी गईं विरासत खतौनियां
पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तहसील पूरनपुर में राजस्व विभाग की ओर से विरासत खतौनियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को उनकी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराए गए। ग्राम दंदौल निवासी वालेकांत पुत्र स्वर्गीय कोमल प्रसाद को उनकी माता लाल मुनी पत्नी स्वर्गीय कोमल प्रसाद की मृत्यु के बाद नियमानुसार दर्ज विरासत के आधार पर तैयार खतौनी उपलब्ध कराई गई। इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय ईश्वरदयाल को उनके पति ईश्वरदयाल पुत्र रामविलास की मृत्यु के बाद दर्ज विरासत के आधार पर तैयार खतौनी सौंपी गई।एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि राजस्व अभिलेखों में विरासत संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। पात्र लाभार्थियों को भूमि और राजस्व अभिलेखों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.