स्वतंत्रता दिवस पर लाइफ एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए जीएम चौधरी
देवघर, अगस्त 17 -- चितरा,प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में शनिवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार मुख्य अतिथि तथा महाप्रबंधक (खनन) उमेश प्रसाद चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम की गूंज के बीच क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान शहीदों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में कोलियरी के महाप्रबंधक (खनन) उमेश प्रसाद चौधरी को उनके दीर्घकालीन योगदान, कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.