बोकारो, अगस्त 9 -- पेटरवार प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजभवन में आयोजित होने वाले 'एट होम' समारोह में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के पांच मुखिया शामिल होंगे। इस संबंध में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा चयनित जनप्रतिनिधियों की सूची राज्य सरकार को भेज दी गई है। समारोह में पेटरवार प्रखंड की बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, गोमिया प्रखंड की सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, चास प्रखंड की कुम्भरी पंचायत की मुखिया विनीता देवी, बेरमो प्रखंड की गोबिंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा तथा जरीडीह प्रखंड की बांधडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया दीपीका देवी शामिल होंगी। राजभवन में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने के लिए चयनित होने पर सभी मुखियाओं ने खुशी जताई है। इसे पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान की ...