कोडरमा, अगस्त 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कोडरमा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने देश की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और जनजातीय गौरव के लिए महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण यह भी पढ़ें- Kodarma News: सांसद कार्यालय में भाजपा ने किया ध्वजार...