स्वतंत्रता दिवस पर मनाया कामरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एआईआरएफ एवं नरमू के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा का 76वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल मंत्री कामरेड राजेश कुमार चौबे और मंडल अध्यक्ष कामरेड कुंवर सुहेल खालिद खान ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मंडल रेल चिकित्सालय में मरीजों और कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिवगोपाल मिश्रा के संघर्षशील जीवन, कुशल नेतृत्व और रेल कर्मचारियों के हित में यूनियन द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। नेताओं ने संविधान की सर्वोपरिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संवैधानिक दायरे में एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- आरपीएफ बैंड की धुनों से गूंजा प्रयागराज जंक्शन साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.