जहानाबाद, अप्रैल 9 -- एसपी ने कैडेटों को अनुशासन एवं समर्पण की भावना को बनाए रखने के लिए किया प्रेरित अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा भारत स्काउट और गाइड अरवल के कैडेट को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड कैडेट को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। एसपी ने कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अनुशासन एवं समर्पण की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड कैडेट को 15 अगस्त 2025 पर आयोजित परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्काउट और गाइड कैडेट को प्रोत्साहित किया गया यह बहुत ही गर्व का विषय है। स्काउट और गाइड कैडेट और मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़े। इस कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर आशुतो...