सासाराम, अगस्त 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों के लिए तीन विशेष ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल के सासाराम कार्यालय की ओर से जारी प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार मोबाइल और भारत फाइबर सेवाओं पर ग्राहकों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। बीएसएनएल के टीडीएम बीपी पाल ने बताया कि एक रुपए के फ्रीडम प्लान के तहत प्रतिदिन एक जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जिसकी वैद्यता 24 दिनों की होगी। वहींRs.2399 के रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डेटा, 100 एसएमएस व अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 412 दिनों की वैधता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसएसएन ने लांच किए खास ऑफर वहीं फाइबर ग्राहकों को छह महीने तक Rs.1111 प्रति माह की दर से सेवा मिलेगी। ...