बागेश्वर, अगस्त 16 -- जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम नुमाईशखेत में आयोजित हुआ। यहां भव्य स्वतंत्रता दिवस उत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी भटगांई और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने शिक्षकों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वे संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सरयू-गोमती तट पर हुए कुली बेगार आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आंदोलन ने महात्मा गांधी को बागेश्वर आने के लिए प्रेरित किया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.