स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका स्कूल में प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय प्रांगण राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने मधुर देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों के हृदयों में देशप्रेम की भावना को जागृत किया। इसके साथ ही बच्चों ने ऊर्जावान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भारत की विविध संस्कृति, एकता और गौरव की अनुपम झलक देखने को मिली। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं और रोल-प्ले की प्रस्तुतियों ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.