स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा
शामली, अगस्त 17 -- शामली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद शामली पुलिस की ओर से पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं सभी थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।रिजर्व पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाए थाने और पुलिस ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.