स्वतंत्रता दिवस पर पसर गया मातम, बहामास में विमान दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- उत्तरी अमेरिका के कैरिबाई देश बहामास में एक विमान हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सरकार ने दुर्घटना के बाद एयर फ्लैमिंगो के सभी विमानों का संचालन रोकने का फैसला किया है। राजधानी नसाउ के उत्तर में एंड्रोज इलाके के समंदर में यह हादसा हुआ है। शुरुआत में बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने कहा था कि क्रैश के बाद एक शख्स की जान बच गई है। हालांकि बाद में बता चला कि उसे गंभीर चोटें आई थीं और उसकी भी मौत हो गई।स्वतंत्रता दिवस मना रहा था बहामास रिपोर्ट के मुताबिक यह एयर फ्लैमिंगो का एक छोटा विमान था। बहामास में 53 स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। तभी दुर्घटना की खबर आई और मातम पसर गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस खुशी के मौके पर बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई लोग अपने परिवार के पास अब कभी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.