उन्नाव, अगस्त 13 -- उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह भरने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से 15 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। क्रॉस कंट्री सुबह सात बजे पुलिस लाइंस से शुरू होगी। खिलाड़ी एसपी कार्यालय होते हुए जिलाधिकारी आवास के सामने से गुजरेंगे और पुलिस लाइन गेट नंबर-1 पर दौड़ पूरी करेंगे। प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगिता पुरुष और महिला ओपन वर्ग में होगी तथा इसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह भी पढ़ें- Banda News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण के बाद विजेता, उपविजेता और सांत्वना पुर...