स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के तरानों पर थिरकी खाकी, पुलिस कर्मियों का डांस वाला वीडियो वायरल
बागपत, अगस्त 15 -- Baghpat News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, वहीं बागपत में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी भी देशभक्ति के जश्न में भी पीछे नहीं रही। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देने के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति के तरानों पर कदम से कदम मिलाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। देशभक्ति के गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों का यह खुशनुमा और जोशीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो खेकड़ा थाने का है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान झंडारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। जैसे ही देशभक्ति का गाना बजा तो थाना परिसर में मौजूद हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.