लखीसराय, अगस्त 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने 'देश रंगीला', 'इंडिया वाले', 'मां से माटी, मां से माता', 'शिव तांडव' और 'शिव शंकरा' सहित गीत-नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि जिला कारागार अधीक्षक रत्नेश कुमार रॉय को प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने बुके, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान क्लस्टर स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: श...