स्वतंत्रता दिवस पर जिले के युवा बनेंगे एक दिन के अधिकारी
मधुबनी, अगस्त 4 -- मधुबनी। स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम आजादी का सम्मान, भविष्य के लिए प्रेरणा के अनुरूप जिला प्रशासन ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए ऑफिसर फॉर ए डे कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभिनव पहल के तहत जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक दिन के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ "शैडो ऑफिसर" के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के तहत चयनित प्रतिभागी डीएम, एसपी, एसडीएम सदर, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ रहकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जन शिकायतों के निस्तारण, निर्णय लेने की प्रक्रिया, बैठकों और क्षेत्रीय निरीक्षणों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- हर घर तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.