स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल से तीन बंदी रिहा
आगरा, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल से तीन सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया गया। इन बंदियों का जुर्माना समाजसेवी द्वारा जमा कराया गया। जुर्माने के अभाव में यह बंदी सजा काट रहे थे। वहीं, सेंट्रल जेल के दो पात्र बंदी शासन के रिहाई आदेश का भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जेल में निरुद्ध बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। जिला जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के मुताबिक मुताबिक सजायाफ्ता थाना मलपुरा निवासी सोनवीर उर्फ सोनू, राहुल गोस्वामी और थाना फतेहाबाद निवासी अवधेश की स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई हुई। इन बंदियों को चोरी, गैंगस्टर ऐक्ट, आर्म्स ऐक्ट के मामले में सजा हुई थी। यह भी पढ़ें- जेल अदालत में तीन बंदियों को मिली रिहाई जेलर राजेश कुमार राय ने बताया कि जेल अधीक्षक की विशेष पहल पर समाजसेवी पुष्कल गुप्ता ने इन तीन बंदियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.