रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झंडोत्तोलन किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। झंडोत्तोलन के दौरान वंदे मातरम् का गायन हुआ। इसके पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने वर्षों की तपस्या, संघर्ष और बलिदान के बाद देश को आजादी दिलाई और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण की मजबूत आधारशिला रखी। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस : झालसा में जस्टिस एसएन प्रसाद ने किया झंडोत्तोलन स्वत...