औरैया, अगस्त 16 -- औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। आजादी के अमर सपूतों और क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने लिया स्वच्छ-सुंदर प्रयागराज का संकल्प आयोजन की विशेषताएँ मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान ने नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्य भी दिए हैं। सरकारी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते हैं और किसान खेतों में मेहनत कर राष्ट्र की प्...