जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल के 40 कैडेटों को पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने कहा कि परेड जैसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने बच्चों को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करना न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि ...