स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू, बारिश ने डाली खलल
पाकुड़, अगस्त 12 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गरिमा, भव्यता और अनुशासन के साथ मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित एसपी अमरजीत बलिहार स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। सार्जेंट जगन्नाथ सुंडी ने परेड का निरीक्षण किया और प्लाटूनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, बावजूद इसके सभी प्लाटूनों के जवानों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का परिचय देते हुए अभ्यास जारी रखा। सार्जेंट जगन्नाथ सुंडी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस पूर्वाभ्यास में फिलहाल 09 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर परेड का अभ्यास तेज परेड के अंतिम और मुख्य पूर्वाभ्यास के दौरान रानी ज्योति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.