बोकारो, अगस्त 13 -- तेनुघाट। डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में आजादी की 79वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए बच्चों में देशभक्ति तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सरी से तृतीय तक के छात्र/छात्राओं के बीच चित्रांकन, वर्ग चतुर्थ से लेकर षष्ठ के छात्र/छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता तथा सप्तम से दशम तक के बच्चों के बीच देशभक्ति निबंध लिखों तथा क्राफ्ट बनाओ प्रतियोगिता कराई गई। कुल 400 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर चित्र एवं क्राफ्ट बनाकर सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का मन मोह लिया I निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bha...