मुरादाबाद, अगस्त 14 -- मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डाक विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) के तहत पासबुक एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने बालिकाओं को पासबुक सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांभवी शर्मा, फरीहा, हानिया फातमा, अवनी और नेहा को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में बचत की आदत विकसित करना, वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना रहा। एडीएम सिटी ने कहा कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में सुकन्या समृद्धि योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वरिष्ठ डाकपाल अरुण मोहन शंखधर, उप डाकपाल भारत सि...