पाकुड़, अगस्त 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, जिला स्तरीय स्टेडियम और बैंक कॉलोनी स्थित पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 15 अगस्त की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त ने राजेंद्र स्टेडियम का किया निरीक्षणतैयारियों का निरीक्षण रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में उपायुक्त ने साफ-सफाई, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने समारोह में आने वाले आमजनों और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में क...