रायबरेली, अगस्त 16 -- UP News: यूपी के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाकर लौट रहे युवक समेत 2 की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास शनिवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पूरे राजपाल (मजरे अरखा) का रहने वाला अभिषेक (20) और उसका साथी साहिल (18) एक बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर मीरगंज (मजरे बहेरवा) का रहने वाला पंकज कुमार सवार था। प्लाई फैक्ट्री के पास दोनों बाइकों में तेज टक्कर हो गई। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने तुरंत एंबु...