मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच खिलाड़ियों को डीएम कुमार गौरव शनिवार को नेहरू स्टेडियम में सम्मानित करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अनुराधा कुमारी ने 68वीं राष्ट्रीय खो-खो एसजीएफआई अंडर-17 चैंपियनशिप 2025-26 और सलोनी कुमारी ने 68वीं राष्ट्रीय खो-खो एसजीएफआई अंडर-14 चैंपियनशिप में भाग लिया था।वहीं, टेबल टेनिस में निलांजना शर्मा ने 87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं महिला ओपन सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लिया था। कविश साहू ने 87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंडर-19 एवं पुरुष ओपन सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। शतरंज में नव्या गोइंका ने 69वीं राष्ट्रीय...