स्वतंत्रता दिवस : एक्सआईएसएस में 26 मेधावियों को 7.60 लाख की छात्रवृत्ति
रांची, अगस्त 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), में निदेशक डॉ जोसफ मरियानुस कुजूर ने तिरंगा फहराया। इसके बाद तिरंगे गुब्बारों का आकाश में उड़ाया जाना आशा और प्रगतिशील समाज के निर्माण का प्रतीक रहा। समारोह में 26 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 7.60 लाख रुपये की तीन संस्थागत छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी और फादर लुई फ्रैंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप शामिल हैं। निदेशक डॉ मरियानुस कुजूर ने भारत की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए समावेशी विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता, एआई के जिम्मेदार उपयोग, नैतिक नेतृत्व और नागरिकों की मानसिक सेहत को प्राथमिकता देने की बात कही। यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में नाट्य प्रस्तुति में झलका विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.