मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- चुनार। नगर के रामलीला मैदान पर सकल हिंदू समाज की ओर से सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता कमलेश ने कहा कि समाज को बचाना है इसलिए हिंदुत्व का कार्य प्रासंगिक है। पर्यावरण स्वदेशी अपनाना होगा। जिससे हमारा जीवन सफल होगा। जीवन के कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन के चार लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सबका साथ और सबका विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में बच्चों को संस्कार नहीं दिया जा रहा है। उनको स्वतंत्रता की जगह स्वच्छंदता स्वच्छंदता दी जा रही है। इसलिए समाज में गिरावट आई है। सबल सशक्त राष्ट्र ही हिंदुओं के लिए श्रेयस्कर है। इसलिए हम सबको मिलकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना होगा। ज्योतिषाचार्य पं. बृजेश चतुर्वेदी ने कहा कि ...