गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद, वंदना। जनपद के खिलाड़ियों ने 29वीं स्वतंत्रता कप कराटे प्रतियोगिता में सात पदक हासिल कर नाम रोशन किया। चंडीगढ़ के स्केटिंग रिंक हॉल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता कप कराटे प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के निदेशक सचिन त्यागी और कराटे कोच आदेश शर्मा ने बताया कि कार्तिकेय शर्मा, सार्थक यादव, वंशिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, वंश शर्मा और निखिल तोमर ने प्रतिभाग किया। इसमें कार्तिकेय शर्मा, वंशिका शर्मा, सृष्टि शर्मा, वंश शर्मा और सार्थक यादव ने प्रतिद्वंदियों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं सार्थक यादव ने काता फाइट में रजत पदक भी अपने नाम किया। निखिल तोमर ने काता फाईट में अपने प्...