रायबरेली, अप्रैल 13 -- लालगंज, संवाददाता। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज स्थित गोबिंद हाल में रविवार को बाबा भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया एवं शहीद भगत सिंह की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. लोहिया अंबेडकर विचार मंच की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रचार्य राम बहादुर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश प्रसाद मौर्य एवं अधिवक्ता पीएल पाल समेत अन्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं डॉ. राममनोहर लोहिया के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।मुख्य अतिथि लाल बिहार...