स्वतंत्रता आंदोलन में कैप्टन राम प्रसाद नौटियाल के योगदान को किया याद
देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम के नायक एवं ब्रिटिश गढ़वाल में भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ता कैप्टन राम प्रसाद नौटियाल की 121 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में शोधपरक विचार गोष्ठी की गई। जिसमें वक्ताओं ने स्वाधीनता आंदोलन में कैप्टन राम प्रसाद नौटियाल की भूमिका पर विचार रखे।शेर-ए-गढ़वाल कैप्टन राम प्रसाद नौटियाल विचार मंच द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा गढ़वाल के सहकारिता आंदोलन में कैप्टन राम प्रसाद नौटियाल का प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने पैरवी की कि उनकी जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. नंदकिशोर नौटियाल ने कहा कि कुमाऊं-गढ़वाल क्षेत्र में चलने वाली सहकारिता मॉडल की बस सेवा यूजर्स की स्थापना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.