बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- स्वजनगणना में अब तक 10665 परिवारों ने अपलोड की जानकारी अभियान को रफ्तार देने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ एडीएम ने की बैठक फोटो : 22 शेखपुरा 02 : शेखपुरा में बुधवार को जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते एडीएम लखीन्द्र पासवान व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वजनगणना का काम 17 अप्रैल से शुरू है। इसे और गति देने के लिए टाउन हॉल में बुधवार को एडीएम लखींद्र पासवान ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से स्वजनगणना के प्रति लोगों में जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तक जिला के 10 हजार 665 परिवारों ने स्वजनगणना का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : स्व-गणना के लिए आम नागरिकों को करें जागरूक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इसमें 33 प्रश्नों...