आजमगढ़, फरवरी 25 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। रानी की सराय मुख्य सड़क के डिवाइडर पर दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए गए। इसी के साथ ही स्वच्छ सुंदर रानी की सराय स्लोगन के साथ कस्बा में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रानी की सराय कस्बा के स्टेट हाईवे के डिवाइडर पर क्षेत्र पंचायत की ओर से अभी कुछ दिन पूर्व स्ट्रीट लाइट के साथ ही पोल पर तिरंगा लाइट लगाई गई है। डिवाइडर पर खाली पड़े बीच के हिस्से में प्रर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे सोमवार से लगाए जा रहे हैं। स्वच्छता के तहत रानी की सराय विकास खंड के कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय से स्वच्छ सुंदर रानी की सराय स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली। जो व्लाक मुख्यालय से चल कर काशीदाश मंदिर तक पहुंची। ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने डिवाइडर पर पाम के दस पौधा लगाया। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.