भागलपुर, अप्रैल 14 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ सोमवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और कचरा प्रबंधन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। रैली की अगुवाई मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन और नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की। इस अभियान में नगर निगम के पार्षदों, पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।रैली नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर तिलकामांझी चौक पहुंची। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने निकाली सफाई जागरूकता रैली वहां से पुलिस लाइन रोड और कचहरी चौक होते हुए वा...