लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26, गार्बेज फ्री सिटी एवं ओडीएफ के संबंध में नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा बिलोबी मेमोरियल हाल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्वच्छता की नई पहल 'बढ़ाएं हाथ करें सफाई साथ' की भी जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है और इसके लिए प्रत्येक वार्ड में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और घरों से निकलने वाले कचरे को अलग अलग ही दें। नगर पालिका अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.