बरेली, मार्च 13 -- स्वच्छ सर्वेक्षण नजदीक आते ही नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को निगम की टीम ने कोतवाली से कुतुबखाने तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई जगह अतिक्रमण करने वालों से टीम की बहस भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए सड़क किनारे लगाई गई दुकानों और सामान को हटवा दिया। अभियान के दौरान मौके से 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है, जो शहर की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ सड़क किनारे हुए अतिक्रमण की भी जांच करेगी। इसी को देखते हुए होली के बाद निगम ने फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने कोतवाली से लेकर कुतुबखाने तक अभियान चलाया। जहां दुकानदार अक्सर सड़क किनारे ही सामान सजा लेते हैं। इससे रास्ता बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.