स्वच्छ सर्वेक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनभागीदारी बढ़ाएं : एके शर्मा
बस्ती, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान को पूरी जवाबदेही और प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखनऊ स्थित संगम सभागार से वर्चुअल समीक्षा बैठक में सिटीजन फीडबैक, कूड़ा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली और आरआरआर मॉडल (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को अधिक से अधिक नागरिक फीडबैक जुटाने तथा वार्ड स्तर पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.