स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने तीन वार्डों में किया सर्वे, लोगों से लिया सफाई का फीडबैक
भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत भागलपुर शहर की स्वच्छता रैंकिंग तय करने पहुंची केंद्रीय टीम लगातार दूसरे दिन भी फील्ड में डटी रही। दो दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रही यह टीम न सिर्फ धरातल पर साफ-सफाई की स्थिति देख रही है, बल्कि सीधे आम लोगों के घरों तक पहुंचकर नगर निगम की कार्यशैली का फीडबैक भी ले रही है।
केंद्रीय टीम का दौरा इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय टीम ने नाथनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, 6 और 8 का सघन भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित वार्डों के प्रभारी भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने मोहल्लों में घूम-घूमकर आम नागरिकों से बातचीत की और पूछा कि क्या उनके इलाके में नगर निगम द्वारा नियमित साफ-सफाई की जाती है? डोर-टू-डोर कचरा उठाव की गाड़ी रोज आती है या नहीं? इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.