संभल, अप्रैल 12 -- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रियंका सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कूड़ा डालते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घर-घर से कचरा संग्रहण, उसका पृथक्करण और निस्तारण सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन होना जरूरी है, ताकि कचरे का निस्तारण शुरुआती स्तर पर ही हो सके और सड़क पर गंदगी फैलने से रोका जा सके। साथ ही सफाई मित्रों को क्ष...