मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए सोमवार को नगर के जंगीरोड स्थित एक होटल में विंध्याचल मंडल के तीन जनपदों निकायों के अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद समेत भदोही और सोनभद्र के कुल 21 निकायों के ईओ, एडीएम,डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया। कार्यशाला में लखनऊ से आए स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ रूपाली राठौर,जियो स्टेट विशेषज्ञ नगर विकास शिवांगी ने शहर को जीरो वेस्ट बनाने, घर-घर कूड़ा संग्रह,अलग-अलग कचरा घर से लेने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एमआरएफ सेंटर,जन जागरूकता समेत अन्य विषयों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। नपा के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि मार्च माह से होने वाले स्वच्छ सर्वेक...