आगरा, मार्च 26 -- स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को स्मार्ट सिटी सभागार में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें शहर को स्वच्छता के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन दिलाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों जैसे सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय, पार्क, तालाब, बाजार, प्रमुख सड़कें और अन्य सार्वजनिक स्थानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी इंडिकेटर्स के अनुसार कार्य सुनिश्चित किया जाए। इसमें सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक...