वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के लिए मंगलवार को अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बैठक की। अगले माह से शुरू होने वाले सर्वेक्षण में बनारस की रैकिंग को और बेहतर बनाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए टूल किट एवं मानकों के आधार पर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। अपर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग, सामान्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...