सासाराम, दिसम्बर 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य की टीम द्वारा सोमवार को जिले की चार स्वच्छ व हरित विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके पहले शनिवार को चार विद्यालयों के भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया था। सत्यापन का कार्य स्टेट ट्रेनर हरिदास शर्मा व अनिल कुमार सिंह ने किया। साथ में जिला परियोजना कार्यालय के बीडीएमसी शंकर दयाल भी मौजूद थे। विदित हो कि जिले की आठ विद्यालयों का चयन स्वच्छ व हरित विद्यालयों के लिए किया गया था। सोमवार को टीम द्वारा नोखा प्रखंड अंतर्गत चयनित यूरोकिड्स, सासाराम प्रखंड के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, शिवसागर प्रखंड के प्रज्ञा निकेतन व तिलौथू प्रखंड के एमएस पतलुका विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया। टीम के सदस्य हरिदास शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, हैंडवॉश की व्यवस्था,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.