गोरखपुर, जनवरी 4 -- निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गोरखनाथ ओवर ब्रिज से गोरखनाथ मंदिर तक डिवाइडर पर लगी रेलिंग को पेंट कराने के निर्देश दिए। धर्मशाला ओवर ब्रिज के सभी पिलरों और यातायात तिराहे से धर्मशाला और धर्मशाला से गोरखनाथ ओवर ब्रिज तक रेलवे साइड वॉल पर स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। मेला परिसर में जीरो वेस्ट खिचड़ी मेला एवं प्लास्टिक फ्री खिचड़ी मेला से संबंधित बैनर और फ्लेक्सी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान पूरे परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। मेला क्षेत्र में लगने वाली सभी दुकानों पर डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को जीरो वेस्ट खिचड़ी मेले के प्रति जागरूक करने के लिए आईईसी टीम कल से चार-पांच दिनों तक जागरूकता अभियान चलाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.