कन्नौज, फरवरी 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अन्तर्गत वार्डों में प्रतिस्पर्धा एवं लोगों में जागरूकता के लिए नगर पालिका ने स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा आयोजित की। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि 17 से 28 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में समस्त वार्डों में साफ-सफाई, नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जीवीपी प्वाइंट, रेड स्पॉट, येलो स्पॉट, सोर्स सेग्री गेशन, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, आईईसी गतिविधियां, जीरो वेस्ट इवेंट, शौचालयों की साफ-सफाई आदि मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में शामिल 12 बिन्दुओं में 150 अंक निर्धारित किए गए जिसमें वार्ड संख्या 15 सरोजनी नगर को 138, वार्ड संख्या 09 हर्ष नगर को 133 एवं वार्ड संख्या 3 कबीर नगर को 131 अंक मिले। इस प्रकार प्रतियोगिता में वार्ड संख्या 15 सरोजनी नगर ...