आगरा, फरवरी 25 -- नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत आज छत्ता के वार्ड 68 स्थित सेंट चर्च कंपाउंड में होम कम्पोस्टिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रहवासियों को घर पर ही गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने नागरिकों को बताया कि रसोई से निकलने वाले गीले कचरे, जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके, बचा हुआ भोजन, चाय की पत्ती आदि को यदि अलग एकत्रित कर कम्पोस्ट पिट अथवा कम्पोस्टर में डाला जाए, तो उससे प्राकृतिक खाद तैयार की जा सकती है। इस प्रक्रिया से कचरे की मात्रा में कमी आती है और लैंडफिल पर निर्भरता घटती है। अधिकारियों ने बताया कि होम कम्पोस्टिंग न केवल पर्यावरण संरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.