सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के पांच प्रमुख वार्डों को शामिल किया गया, जिनका मूल्यांकन तय मानकों के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में वार्ड नंबर 10 नई बस्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 में से 705 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वार्ड नंबर 16 तरीनपुर सबसे कम अंक पाकर फिसड्डी साबित हुआ। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अंक प्रणाली तय की गई थी। खुले में कचरा मुक्त वार्ड और शत-प्रतिशत कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के लिए 200 अंक निर्धारित किए गए थे। इसके अलावा खुले में शौच मुक्त स्थिति, सार्वजनिक और निजी शौचालयों की साफ-सफाई व उनकी कार्यशीलता, साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.