नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- केंद्र के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 21वां स्थान हासिल किया है। श्रीनगर और बेंगलुरु जैसे शहर लिस्ट में दिल्ली से पीछे हैं। श्रीनगर को लिस्ट में 26वां स्थान तो बेंगलुरु को 32वां स्थान मिला है। दिल्ली ने 172 अंक के साथ विशाखापट्टनम के साथ संयुक्त रूप से यह रैंक हासिल की है। श्रीनगर 162.6 अंक के साथ 26वें जबकि बेंगलुरु 152.6 अंक के साथ 32वें स्थान पर है। पटना ने इन तीनों शहरों से बेहतर किया है और 178 अंक के साथ 16वीं रैंक हासिल की है। दिल्ली ने मुंबई से बेहतर प्रदर्शन किया है। मुंबई लिस्ट में 160.8 अंक के साथ 28वें स्थान पर है। चेन्नई 147.7 अंक के साथ 35वें और कोलकाता 142.2 अंक के साथ 38वें स्थान पर है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में शुरू होगी 'स्वच्छ हवा,...