भागलपुर, अप्रैल 8 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मध्य विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो पर परिचर्चा आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों और शिक्षक ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले विशेष चेतना सत्र में योगाभ्यास कराया गया। करे योग, रहें निरोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रति वर्ष सात अप्रैल को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। शिक्षिका वीणा कुमारी तथा प्रज्ञा के नेतृत्व में बच्चों ने स्वास्थ्य से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.