नई दिल्ली, जनवरी 23 -- -यमुना में पानी का प्रवाह बढ़ाने के लिए तीन समाधान जल बोर्ड ने तलाशेनई दिल्ली अमित झा राजधानी में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगातार अध्ययन करने के साथ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।बीते दिनों रुड़की के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी ने इसके लिए यमुना में पानी का प्रवाह बढ़ाने (850 क्यूसेक) की आवश्यकता बताई है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए तीन समाधान तलाशे हैं जिनके माध्यम से पानी का प्रवाह यमुना में बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने केन्द्र सरकार को यह जानकारी देकर इसमें मदद का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने बीते दिनों रुड़की के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी से यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए अध्ययन करवाया था। विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि यमुना का पर्यावरणीय प्रवाह बेहद कम है। यमुन...